36 बरादरी इंडिया गठबंधन को जिताने के लिए तैयार : भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

कुरुक्षेत्र: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने वीरवार को नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व उन्होंने कुरुक्षेत्र में जनसभा कर रैली निकाली। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता, पंजाब के वित्त मंत्री सरदार हरपाल सिंह चीमा और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व सांसद सरदार गुरदयाल सैनी, पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री हरमिंदर सिंह चट्ठा, पूर्व मंत्री चौधरी सुल्तान जडौला, विधायक मेवा सिंह, विधायक बीएल सैनी और पूर्व विधायक रमेश गुप्ता, सतबीर भाना मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस का जो न्याय पत्र जारी किया है। उसमें हर वर्ग जवान, बेरोजगार और महिलाओं के लिए एक लाख रुपए, किसानों को एमएसपी की गारंटी व कर्जा माफ और मजदूर को न्यूनतम वेतन 400 रुपए दिया जाएगा। इस बार केवल लोकसभा का चुनाव नहीं है, ये आने वाली सरकार का भी फैसला करेगा। हरियाणा की 36 बरादरी इंडिया गठबंधन को जीताने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि हर वर्ग बीजेपी से परेशान है इसलिए सभी को एकजुट होकर और एक मकसद के साथ कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से जीताकर संसद में भेजना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है, जिस कारण युवा विदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इसलिए हरियाणा को नंबर वन बनाना है तो इंडिया गठबंधन को जिताना है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *