कुरुक्षेत्र लोकसभा के गांवों में भाजपा उम्मीदवार को घुसने नहीं दिया जा रहा : डॉ. सुशील गुप्ता

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

कलायत/कैथल, 9 मई: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कलायत विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंदीय मंत्री जयप्रकाश जेपी के सुपुत्र विकास सहारण और दिल्ली सरकार में विधायक महेंद्र गोयल मौजूद रहे।
डॉ. सुशील गुप्ता ने अपनी चुनावी यात्रा गांव तितरम से शुरू की। इसके बाद वे गांव कैलरम में लोगों से मिले। वहां से सारण में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद गांव बालू में पहुंचे। यहां से गांव सोंगरी, गुलियाना, किठाना, तारागढ़, खेड़ी सिंबलवाली, माजरा, रायवाली, किछाना, जाखौली होते हुए खेड़ी शेरू पहुंचकर लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गंठबंधन कुरुक्षेत्र से चुनाव प्रचार में उतरा है, तब से हम कुरुक्षेत्र के गांव गांव में जा रहे हैं। सभी गांव में भाजपा के प्रति रोष देखने को मिल रहा है। कुछ लोगों ने पोस्टर लगा रखे हैं कि इस गांव में भाजपा वालों की एंट्री नहीं है। इस माहौल के देखते हुए भाजपा के नेता टिकट लेने को तैयार नहीं हैं। क्योंकि वह जानते हैं कि यदि भाजपा की टिकट ली तो उनका गांवों में घुसना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कल सबने देखा कि कलायत में किस प्रकार से नवीन जिंदल का विरोध हुआ। कुरुक्षेत्र लोकसभा की जनता भाजपा की असलियत समझ चुकी है। जनता के सामने भाजपा को दोहरा चरित्र पूरी तरह से बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल भाजपा की वाशिंग मशीन में धुल गए है अब वो कोयला चोर नहीं कोहिनूर हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रदेश में अल्पमत की सरकार चला रहे हैं। नैतिकता के आधार पर बीजेपी के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए। इस बार प्रदेश की जनता बीजेपी का सभी 10 सीटों पर सूपड़ा साफ करेगी। दो तीन चरणों के चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी भी 400 पार का नारा भूल गए हैं, क्योंकि उनके पास आंतरिक रिपोर्ट पहुंच गई है कि इस बार देश में एनडीए की नहीं बल्कि इंडिया की सरकार आ रही है। देश में इंडिया गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें जीतेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के संविधान और लोकतंत्र को तोड़ने में लगी हुई है। इसलिए इस बार का चुनाव बहुत महत्त्वपूर्ण है। ये चुनाव किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि देश के लिए लड़ा जा रहा है। इसलिए सभी विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया। इतिहास में पहले कभी भी जनता द्वारा चुने गए सिटिंग मुख्यमंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया। संविधान मुख्यमंत्री को अलग और प्रधानमंत्री को अलग ताकत देता है। लेकिन भाजपा ने हार के डर से तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार किया। भाजपा दोनों पार्टियों को बिना लीडर के चुनाव लड़ाना चाहती है। भाजपा ने चुनाव से पहले सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बैंक खाते सीज कर दिए। जो सरेआम देश के संविधान और लोकतंत्र की हत्या है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 लाख देने, हर साल 2 करोड़ रोजगार, 2022 तक किसान की आय डबल करने, जब 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी तो एमएसपी की गारंटी देने का वादा किया था। लेकिन पीएम मोदी के सभी वादे जुमला निकले। यदि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोले तो लोग किस पर विश्वास करें। आजादी के बाद देश के किसान को इतना सताया गया जितना अंग्रेजों ने भी नहीं सताया था। भाजपा ने किसानों को उपद्रवी, आंदोलनजीवी, आतंकवादी और खालिस्तानी कहा। वो जुल्म, गंदी भाषा का प्रयोग, मुकदमे, संपति और बैंक खाते सील करने की धमकियां दी गई। भाजपा दिल्ली और पंजाब के बॉर्डर को हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर की तरह तब्दील कर दिया। युवा किसान शुभकरण की गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की बहन बेटियों की बेइज्जती की है। मणिपुर में बेटियों को निर्वस्त्र घुमाया गया। लेकिन उस पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने एक भी शब्द नहीं बोला और न मणिपुर गए। देश की पहलवान बेटियों को एफआईआर लिखवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा। इसके बावजूद उनको आजतक इंसाफ नहीं मिला। मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि नायब सिंह की तरह गायब और न नवीन जिंदल की तरह गुम रहूंगा। जनता के बीच रहूंगा और मिलकर विकास कार्य करेंगे। मैं संसद में प्रदेश और कुरुक्षेत्र की आवाज उठाऊंगा और अपने हिस्से का बजट लेकर आऊंगा। इसलिए आने वाली 25 मई को झाड़ू का बटन दबाकर मुझे आशीर्वाद दें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *